उत्तराखंड: छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित, इस तारीख को होंगे चुनाव
नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय में लंबे इंतजार के बाद छात्र राजनीति को लेकर बड़ी घोषणा हुई है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्र संघ चुनाव की तिथि 27 सितम्बर 2025 तय की गई है। यह निर्णय कुमाऊँ विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपतियों की सामूहिक बैठक में लिया गया, जिसके बाद कुमाऊँ विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, परिसर निदेशक, चीफ प्रोक्टर और कुलसचिव ने आधिकारिक आदेश जारी किया।
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर में पहले से ही सितम्बर माह में छात्र संघ चुनाव कराने का प्रावधान किया गया था। अब इस तिथि की घोषणा के साथ ही परिसर और सम्बद्ध महाविद्यालयों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। छात्र संगठन जहां तैयारियों में जुट गए हैं, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराए जाएंगे। नैनीताल परिसर से लेकर सम्बद्ध महाविद्यालयों तक छात्र राजनीति के इस महासमर पर प्रदेशभर की निगाहें टिकी रहेंगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,