हल्द्वानी:-कार के अंदर संदिग्घ परस्थितियों में मिली लाश की शिनाख्त,सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत
हल्द्वानी: ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दो दिन पहले पुरानी कबाड़ कार मे मिले शव की शिनाख्त हो गई है.मृतक युवक की पहचान अल्मोड़ा के ग्राम पोखरधार, पोस्ट शीतलाखेत निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र पनीराम के रूप में हुई है पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है. पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को ट्रांसपोर्टनगर में पानी की टंकी के नीचे कबाड़ हुई कार के अंदर एक युवक का शव मिली थी. गुरुवार को मृतक की शिनाख्त हुई है. परिवार वालों ने बताया कि मृतक अनिल पिछले 10-12 वर्षों से ट्रांसपोर्टनगर में पल्लेदारी का करता था.बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब चल रही थी.
हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल में सांप काटे एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई है पुलिस के मुताबिक नानकमत्ता के एक बुजुर्ग को बुधवार रात सोते हुए जहरीले सांप ने डस लिया. परिवार वाले पहले नानकमत्ता में उपचार कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सुशील तिवारी हॉस्पिटल को रेफर किया जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया.पुलिस के मुताबिक नानकमत्ता के बंगाली कॉलोनी वार्ड नंबर चार निवासी 61 वर्षीय गोपाल वाला पुत्र देवेंद्र वाला मजदूरी करते थे. परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात वह परिजनों के साथ ही कमरे में सो रहे थे.रात दो बजे के आसपास एक जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया. तबीयत बिगड़ने पर बुजुर्ग को डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचने जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती