Earthquake:उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती…5.1 रिक्टर रही तीव्रता, घरों से बाहर भागे लोग,नेपाल रहा केंद्र

पिथौरागढ़ में भूकंप के झटकों से दो बार धरती डोली। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल का बैतड़ी था। पहली बार आए भूकंप की तीव्रता 5.1 जबकि इसके बाद आए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी। भूकंप से लोग दहशत में रहे। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।
सीमांत जिले में बीते बृहस्पतिवार रात 1:33 बजे जिला मुख्यालय सहित धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना, झूलाघाट सहित अन्य हिस्सों में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से धरती डोली तो लोग नींद से उठकर घरों से बाहर दौड़े। कुछ सेकंड बाद भूकंप शांत होने से लोगों ने राहत की सांस ली। ठीक 12 मिनट बाद फिर 3.7 तीव्रता के झटके महसूस हुए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। जिला आपदा प्रबंधन ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था। उन्होंने कहा कि कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO