दुस्साहस :युवक की गला रेतकर हत्या जंगल में मिला शव पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड लगातार अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है अपराध के मामले में ऊधमसिंहनगर जिला हमेशा से सुर्खियों में रहा है ऐसे में एक ताजा मामला उधम सिंह नगर के जिले के खटीमा के सुरई रेंज के जंगल में युवक की लाश मिली है जिसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। साथ ही उसकी बाइक को साइफन नहर में फेंक दिया। मामले में मृतक के भाई ने गांव के एक युवक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की तो शव की शिनाख्त जमौर गांव निवासी 30 वर्षीय मो.आरिफ पुत्र अब्दुल करीम के रूप में हुई। उसका गला रेतकर हत्या की गई थी इससे स्वजनों में कोहराम मच गया बड़ी संख्या में लोग मौके पर आ पहुंचे। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। परिवार में उसके दो भाई हैं। दूसरा भाई भी राजमिस्त्री का काम करता है। जबकि सबसे छोटा भाई वन विभाग में तैनात है। इस मामले में मृतक के छोटे भाई राशिद ने गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

मृतक के छोटे भाई ने बताया कि उसके भाई ने 2020 में गांव में ही प्रेम विवाह किया था इसको लेकर गांव का ही एक युवक भाई से रंजिश रखने लगा आरोपित युवक रविवार रात को आरोपित युवक व उसका भाई पल्सर बाइक से साथ गए थे। परंतु देर रात तक उसका भाई घर नहीं पहुंचा सोमवार को उसका शव साइफन नहर के पास बरामद हुआ आरोपितों ने उसकी हत्या कर बाइक भी नहर में फेंक दी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

फिलहाल पूरे मामले में खटीमा पुलिस जांच में जुटी हुई है मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंच साक्ष को जुटाया फिलहाल पुलिस हिरासत में लिया गया आरोपी से पूछताछ कर रही है पूछताछ के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें