Diwali Puja:क्यों प्रिय हैं लक्ष्मी माँ को गन्ना? दीपावली पर गन्ने की पूजा का क्या है महत्व.

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:हिंदू धर्म दीपावली सबसे बड़ा पर्व माना जाता है शास्त्रों के अनुसार दीपावली के पर्व को अंधकार पर प्रकाश की जीत के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है. इस दिन लोग अपने घरों की साफ सफाई और सजावट कर विधि विधान से पूजा आराधना की परंपरा है.दीपावली पर्व पर लक्ष्मी जी की पूजा सबसे खास मानी जाती है. हिन्दू शास्त्रों में बताया गया है कि दीपावली पर्व पर लक्ष्मी पूजा घर में समृद्धि व खुशहाली के लिए की जाती है.


लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है. इसलिए इस दिन लक्ष्मी मां की विशेष पूजा होती है.
हालांकि कई लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि मां लक्ष्मी की पूजा में गन्ना जरूर चढ़ाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गन्ना धन और मिठास का प्रतीक माना जाता है.

यह भी पढ़ें 👉  यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO

देवी लक्ष्मी की पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है गन्ना

पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण के लिए आए.लेकिन किसी कारणवश भगवान विष्णु को दक्षिण दिशा की ओर जाना पड़ा.ऐसे में उन्होंने माता लक्ष्मी को वहीं ठहरने के लिए कहा.भगवान विष्णु के वहां से जाने के बाद माता लक्ष्मी अपनी भूख को शांत करने के लिए पास के एक किसान के खेत में गन्ना खाने चली जाती हैं.


जब भगवान विष्णु लौट कर आये तो माता लक्ष्मी से पूछा कि खेत से गन्ना तोड़ने से पहले खेत वाले किसान से अनुमति ली थी. माता लक्ष्मी के मना करने पर भगवान विष्णु ने उन्हें उनकी गलती का पश्चाताप करने और उस किसान को हानि का मुआवजा देने के लिए माता लक्ष्मी को 12 वर्षों तक उस किसान के घर में निवास करने का आदेश दिया. ताकि किसान को उनकी उपस्थिति से समृद्धि प्राप्त हो सके.
जब 12 साल बाद, माता लक्ष्मी किसान के घर से जाने लगीं तो किसान ने उन्हें कुछ दिन और रुकने के लिए कहा

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गुलदार का आतंक ,दुकान जा रहे 10 साल के मासूम पर किया हमला; बच्चे ने बमुश्किल बचाई जान,-देखे-VIDEO

जब लौटकर भगवान विष्णु ने माता लक्ष्मी से पूछा कि ऐसा करने के लिए क्या उन्होंने पहले उस किसान से अनुमति ली थी, जिसका यह खेत है। माता लक्ष्मी के मना करने पर भगवान विष्णु ने उन्हें उनकी गलती का पश्चाताप करने और उस किसान को हानि का मुआवजा देने के लिए माता लक्ष्मी को 12 वर्षों तक उस किसान के घर में निवास करने का आदेश दिया। ताकि किसान को उनकी उपस्थिति से समृद्धि प्राप्त हो सके.जब 12 साल बाद माता लक्ष्मी किसान के घर से जाने लगीं, तो किसान ने उन्हें कुछ दिन और रुकने के लिए कहा, जिस पर माता लक्ष्मी ने कहा कि जब तक किसान और उसकी पीढ़ियां गन्ने का पूजन करती रहेंगी वह गन्ने के रूप में हमेशा उनके घर में वास करके उन्हें समृद्धि प्रदान करती रहेंगी. माता लक्ष्मी के इसी वचन की वजह से लक्ष्मी पूजन के दौरान गन्ने की पूजा करने की कई परिवारों में परंपरा है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने-देखे-VIDEO
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें