उत्तराखंड:होटल में गंदा धंधा,चल रहा था कसीनो, शराब परोस रही थीं महिलाएं.. वीडियो देखो जाएंगे हैरान :VIDEO
पुलिस ने होटल में छापा मारकर छठवीं मंजिल पर अवैध रूप से चल रहे गंदा धंधा के साथ-साथ कसीनो का भंडाफोड़ किया है। मौके से आठ महिलाओं समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इसके साथ ही 2.74 लाख की नकदी, कसीनो क्वाइन, ताश की गड्डियां और शराब की बाेतलें भी बरामद गई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे होटल संचालक मेहरबान और पूर्व पार्षद के कहने पर कसीनों में जुआ खेलने आए थे। पुलिस फिलहाल दोनों की तलाश कर रही है। होटल को सील कर दिया गया है।
उत्तराखंड के रुड़की में देहरादून रोड पर स्थित रामपुर में गुरुवार को तीन थानों की पुलिस ने होटल एक नामी होटल में संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस ने यह कार्रवाई वहां अवैध रूप से चल रहे कैसीनो की शिकायत मिलने पर की। इस दौरान वहां आठ युवतियों समेत कुल 32 लोग अवैध तरीके से कैसीनो खेलते हुए मिले। इस होटल में अवैध तरीके से लोगों को शराब भी परोसी जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने होटल को सील करने के साथ ही सभी 32 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि होटल मालिक समेत चार आरोपी फरार हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से करीब 2.74 लाख रुपए कैश भी बरामद कि।एपुलिस ने बताया कि ग्राहकों को लुभाने के लिए यहां बड़ी संख्या में लड़कियों को रखा गया था, जो छोटे-छोटे कपड़े पहनकर ड्रिंक सर्व करती थीं
होटल में बड़ी संख्या में युवतियों के मिलने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस होटल में ग्राहकों को लुभाने की जिम्मेदारी युवतियों को दी गई थी। ये लड़कियां चंड़ीगढ़, दिल्ली, नेपाल आदि जगहों की रहने वाली हैं और यहां पर ताश के पत्ते बांटने के साथ ही छोटे-छोटे कपड़े पहनकर ड्रिंक्स सर्व करने का काम करती थीं। पुलिस ने अनुसार पकड़े गए लोगों में 25 साल के युवा से लेकर 62 साल की उम्र तक के बुजुर्ग भी शामिल हैं।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि रामपुर में होटल राजमहल में अवैध तरीके से कैसीनो खेला जा रहा है। इसके बाद गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सकलानी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने गुरुवार को होटल में छापेमारी की
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती