देहरादून: 100 यूनिट फ्री बिजली का कैबिनेट में जल्द आ सकता है प्रस्ताव

देहरादून:कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा सरकार बनने पर फ्री में बिजली देने की हो रही सियासत के बाद ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने भी 100 यूनिट मुफ्त में बिजली देने की बात कही थी। ऐसे में अब हरक सिंह रावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर 100 यूनिट मुफ्त बिजली दिए जाने पर चर्चा की है ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार 100 यूनिट मुफ्त बिजली का प्रस्ताव कैबिनेट में ला सकती।
गौरतलब है कि हरक सिंह रावत को ऊर्जा मंत्री बनाने के बाद उन्होंने घोषणा की थी कि प्रदेश की जनता को 100 यूनिट फ्री का बिजली दी जाएगी जबकि 100 से 200 यूनिट तक की बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50% बिल का भुगतान देना होगा जिसके लिए वह प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड में फ्री बिजली पर इन दिनों राजनीति हो रही है तो वही 2022 चुनाव बीजेपी फिर से सत्ता आने के लिए 100 यूनिट मुफ्त बिजली का कार्ड खेल सकती है। हरक सिंह रावत ने कहा है कि यूनिट मुफ्त बिजली दिए जाने को लेकर वह होमवर्क कर चुके हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में एक कैबिनेट की बैठक में 100 यूनिट मुफ्त बिजली पर मुहर लग सकती है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार