हल्द्वानी जेल के पिता के हत्या में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की मौत
हल्द्वानी: उप कारागार हल्द्वानी में पिता की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हुई है बताया जा रहा है कि कैदी का इलाज डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था .
कैदी की सोमवार को लंबी बीमारी के बाद उपचार के दौरान एसटीएच में मौत हो गई.कैदी दिमाग की टीबी की बीमारी से ग्रसित था. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर के बाजपुर कैनाल रोड निवासी 44 वर्षीय रनवीर अपने पिता चतर सिंह की हत्या के मामले में 2020 से जेल में बंद था इसी साल उसे नैनीताल जेल से स्थानांतरित कर उपकारागार हल्द्वानी में शिफ्ट किया गया था.तभी से उसका इलाज चल रहा है.
हल्द्वानी जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि रनवीर को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी बताया कि वह गंभीर बीमारी से ग्रसित था. और डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल से उपचार चला.हालत न सुधरने पर एम्स ऋषिकेश से इलाज चल रहा था. सोमवार सुबह उसकी जेल में तबीयत बिगड़ गई.उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी स्थित दिमाग की टीबी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच सजायाफ्ता कैदी का पोस्टमार्टम किया गया. शव को परिजनों को सौंप दिया गया हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती