हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़,छात्र पर जानलेवा हमला और फायरिंग करने वाले बदमाश गिरफ्तार ,लगी गोली-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

ज्वालापुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र पर जानलेवा हमला और हवाई फायरिंग करने वाले दो हमलावरों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके कुछ साथी फरार हो गए. मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पिता आईटीबीपी दिल्ली में हैड कांस्टेबल हैं. देर रात तक पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल की अगुवाई में पुलिस टीम फरार बदमाशों की तलाश में जुटी रही.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
Ad

शनिवार दोपहर ज्वालापुर सराय रोड पर बी. फार्मा तृतीय वर्ष के छात्र उज्जवल पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल में लाठी-डंडों से हमला किया था. इससे पहले की कोई उसे बचाने का प्रयास करता, हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी थी. उज्जवल मूल रूप से कैराना शामली उत्तर प्रदेश का निवासी है. भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई इस घटना से दहशत फैल गई थी. पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने तत्काल आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए थे.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण

देर रात सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट और उनकी टीम ने ज्वालापुर जटवाड़ा पुल के समीप नहर पटरी मार्ग पर हमलावरों की घेराबंदी करते हुए पकड़ने का प्रयास किया गया. तभी हमलावरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में निष्कर्ष त्यागी उर्फ ध्रुव निवासी आईटीबीपी 22 बटालियन तिगड़ी कैंप नई दिल्ली के पैर में गोली लगने से घायल हो गया. जबकि उदयराज, निवासी न्यू अशोक पुरी थाना कंकडखेडा मेरठ को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें