हल्द्वानी: होटल के कमरे में मिली संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की लाश पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और और उनसे विभाग की टीम ने जांच पड़ताल के बाद युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.युवती की शिनाख्त हल्द्वानी डहरिया निवासी 30 वर्षीय याशिका पाहुआ के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि यशिका 2 दिन से घर से लापता थी.
परिजनों में इसकी कई जगह तलाश की लेकिन उसका कही पता नहीं चला.सोशल मीडिया पर भी उसकी फोटो के साथ लापता होने की सूचना प्रसारित की गई थी. आज उसकी लाश लालकुआं के जगदीश होटल में मिली है.
होटल कर्मियों के अनुसार यशिका ने होटल का रूम नंबर 107 बुक कराया था.युवती ने होटल के कर्मियों को बताया कि उसका नवरात्रि का व्रत है उसे डिस्टर्ब ना किया जाए.वह आराम कर रही है.सुबह वह दिल्ली को जाएगी.आज सुबह जब होटल कर्मियों द्वारा चाय देने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला.होटल कर्मी युवती के कमरे का दरवाजा खोलने के प्रयास ही कर रहे थे तब तक उसकी लोकेशन देखकर उसके परिजन एवं हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंच गई.
इसके बाद दरवाजा तोड़ने पर कमरे के बाथरूम में उसका शव बरामद हुआ है इसके बाद मौके पर लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम ने भी जांच पड़ताल की है.
पुलिस मौत के कारण की जांच कर रही है युवती को मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी का कहना है कि युवती ने किन परिस्थितियों में मौत हुई है इसकी जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे