देवभूमि उत्तराखंड की बेटी बनी भारतीय सेना की शान – दीजिए आप भी दीजिए बधाई

उत्तराखंड की बेटियां हर मोर्चे पर पुरुषों के साथ कंधों से कंधा मिलाकर चल रही है। पहाड़ की बेटियां पहाड़ की जड़ से मजबूत हैं ऐसे में उत्तराखंड की कोटद्वार की एक बेटी ने इस बार आर्मी में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है उत्तराखंड की बेटी कोटद्वार निवासी श्वेता नैथानी एएमसी में लेफ्टिनेंट बन गई हैं।
पहाड़ की बेटी को सेना में अफसर बनने पर परिवार वालों को बधाई देने का ताता लगा हुआ है।मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर प्रखंड चैधार गांव निवासी श्वेता नैथानी आर्मी मेडिकल कॉर्प्स यानी एएमसी में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट बन गई है। जिससे उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उनके क्षेत्र में जश्न का माहौल है।
हर तरफ से उन्हें बधाइयां मिल रही है। बता दें कि वर्तमान में अपने परिवार के साथ कोटद्वार की ध्रुवपुर में रहती हैं श्वेता ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई भी कोटद्वार से ही प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने महाविद्यालय से स्नातक करने के बाद कोलकाता के कमांड हॉस्पिटल से 4 वर्षीय बीएससी का कोर्स किया है।
अब 26 अप्रैल को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में उन्होंने कमीशन प्राप्त कर लिया है। इसके बाद श्वेता बतौर लेफ्टिनेंट सैन्य चिकित्सालय कानपुर में नियुक्त हो गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे