देवभूमि उत्तराखंड की बेटी कड़ी मेहनत के बाद बनी एयर फोर्स की फ्लाइंग ऑफिसर बेटियों का बड़ा मान

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड देव भूमि की बेटियां हर मुकाम में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करती हैं इसी के तहत उत्तराखंड की एक बेटी ने एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर देव भूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है ।देवभूमि उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाने का काम सिर्फ प्रदेश के बेटे ही नहीं कर रहे हैं। बल्कि बेटियां भी देश सेवा में अपनी सहभागिता निभाने के लिए पुरजोर तरीके से लगी हुई हैं। उत्तराखंड की एक और बेटी ने सेना में शामिल होकर राज्य का गौरव बढ़ाया है। देहरादून निवासी आस्था बिष्ट हैदराबाद की एयर फोर्स एकेडमी की पासिंग आउट परेड से पास होकर फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं।

मूल रूप से पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लॉक स्थित सीला गांव की रहने वाली आस्था बिष्ट ने ना सिर्फ प्रदेश की बल्कि परिवार की सैन्य परंपरा को भी आगे बढ़ाया है। वर्तमान में देहरादून के बनियावाला में निवास करने वाले आस्था के पिता मेहरबान सिंह बिष्ट पूर्व में सैनिक रहे हैं। जबकि मां सुनीता गृहणी हैं। उनके भाई शुभम बिष्ट फिलहाल सेना में कैप्टन हैं। आस्था के सेना में जाने की
सबसे बड़ी प्रेरणा बनने के काम पिता व भाई ने ही किया है।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

आस्था की स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय आइएमए से पूरी हुई है। जिसके बाद उन्होंने डीएवी पीजी कालेज से बीएससी और एसजीआरआर पीजी कालेज से एमएससी की पढ़ाई पूरी की है। शनिवार को हैदराबाद की एयर फोर्स एकेडमी की पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरकर आस्था बिष्ट फ्लाइंग आफिसर बन गई हैं। जिसके बाद उनके पूरे परिवार में खुशी की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा 'संजीवनी वन', हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें