Uttarakhand News:बिल्ली के वियोग में कुत्ते ने छोड़ा खाना-पीना, बिल्ली की पुलिस ने गुमशुदगी की दर्ज

उत्तराखंड से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहाँ पिथौरागढ़ पुलिस ने बिल्ली की गुमशुदगी दर्ज की है. पुलिस में भैस,बकरी और कुत्ते चोरी होने या गायब होने की अक्सर गुमशुदगी दर्ज दर्ज होने के मामले सामने आते हैं.उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान की भैंस चोरी होने और पुलिस द्वारा उसे ढूंढे जाने का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय रहा है. ऐसे में एक बार पिथौरागढ़ पुलिस में बिल्ली चोरी होने की गुमशुदगी दर्ज हुई है.
पिथौरागढ़ के पुराना बाजार में कपड़े का व्यवसाय करने वाले लक्ष्मी दत्त जोशी ने थाने में अपनी तीन बिल्लियां गुम होने की तहरीर दी है. लक्ष्मी दत्त जोशी ने पिथौरागढ़ कोतवाली में सौंपी गई तहरीर में कहना है कि तीन माह में उनकी तीन बिल्लियां गायब हो गई हैं. तहरीर में लिखा है कि इसी साल अक्टूबर से उनकी बिल्लियों के गायब होने का सिलसिला शुरू हुआ और दिसंबर तक तीन बिल्लियां गायब हो गईं. लक्ष्मी दत्त ने पुलिस में बिल्लियों की गुमशुदगी दर्ज करते हुए पुलिस से ढूंढ खोज की गुहार लगाई है.
लक्ष्मी दत्त का कहना है कि उनकी बिल्ली गुम हो जाने के बाद से उनका घर का पालतू कुत्ता भी गुमसुम में रहने लगा है घर के सदस्य तो परेशान हैं ही उनके पालतू कुत्ते ने बिल्लियों की याद में खाना-पीना छोड़ दिया है. पूरे मामले में पुलिस ने बिल्लियों की गुम होने की गुमशुदगी दर्ज बिल्लियों की तलाश शुरू कर दी है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO