Uttarakhand News:व्यापारी को फेसबुक पर दोस्ती करना पड़ा भारी, युवती ने ऐसेे लगाया 64 लाख का चूना

व्यापारी को फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती करना महंगा पड़ गया. युवती ने झांसा देकर व्यापारी को लगभग 64 लाख का चूना लगा दिया. ठगी के बाद व्यापारी ने अब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. युवती ने शेयर मार्केट में क्षति की भरपाई का भरोसा दिलाया था. उसके मोबाइल में दो ऐप डाउनलोड करवाकर अमेरिकन डॉलर की खरीद फरोख्त कराई.
ऐप से पीड़ित को हर सौदे में लाभ दिखाई दिया. पैसा निकासी के दौरान व्यापारी का अकाउंट खाली होने लगा.मामला उत्तराखंड के कोटद्वार का है एक व्यापारी को फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया. युवती ने झांसा देकर व्यापारी को लगभग 64 लाख का चूना लगा दिया. ठगी के बाद व्यापारी ने अब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. युवती ने शेयर मार्केट में क्षति की भरपाई का भरोसा दिलाया था. उसके मोबाइल में दो ऐप डाउनलोड करवाकर अमेरिकन डॉलर की खरीद फरोख्त कराई. ऐप से पीड़ित को हर सौदे में लाभ दिखाई दिया. पैसा निकासी के दौरान व्यापारी का अकाउंट खाली होने लगा.
8 अगस्त को फेसबुक पर रिया शर्मा नाम की युवती से कोटद्वार निवासी अवधेश अग्रवाल से दोस्ती हुई थी. दोस्ती के बाद दोनों की आपस में बातचीत होने लगी. इस बीच युवती ने अग्रवाल से कारोबार के बारे में जानकारी ली. अवधेश अग्रवाल ने शेयर मार्केट में काफी नुकसान होने की बात कही. रिया ने भी शेयर मार्केट में नुकसान होने का झांसा दिया. उसने कहा कि नुकसान की भरपाई अब पूरी हो चुकी है.
रिया की बातों में आकर अवधेश कुमार ने जानना चाहा. युवती ने दो एप के बारे में बताया. अवधेश अग्रवाल रिया शर्मा की बातों पर भरोसा कर गाढ़ी कमाई के 64 लाख गंवा दिए. एसएसपी एसटीएफ तुषार अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होंगे. उन्होंने लोगों को साइबर अपराधियों से बचने की नसीहत दी है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे