Uttarakhand: प्रदेश में जल्द होंगे निकाय चुनाव, सुगबुगाहट तेज देखे पूरी खबर

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए कमर कस ली है.बीजेपी पार्टी ने 11 नगर निगमों समेत कुल 102 निकायों में चुनाव प्रबंधन के लिए प्रभारियों की तैनाती कर दी है। अगले चरण में निकायों में आरक्षण तय होते ही पार्टी तीन सदस्यीय पर्यवेक्षकों के 30 और दल तय करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर आगमी निकाय चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. जिसके तहत देहरादून में कुलदीप कुमार, ऋषिकेश में दान सिंह रावत, हरिद्वार में ज्योति प्रसाद गैरोला, रुड़की में राम मोहन अग्रवाल, कोटद्वार राकेश गिरी, श्रीनगर रमेश गाड़िया, पिथौरागढ़ गोविंद पिलख्वाल, अल्मोड़ा प्रदीप बिष्ट, रुद्रपुर दीपक मेहरा, हल्द्वानी मनोज पाल, काशीपुर तरुण बंसल वहां के निगम चुनाव प्रभारी की भूमिका का निर्वहन करेंगे. इसी तरह 45 नगर पालिका एवं 46 नगर पंचायत में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर भी पार्टी नेताओं को जिम्मेदार दी गई है.
भाजपा निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है प्रभारी का लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इसी सप्ताह चुनाव के लिए आरक्षण के बाद अचार संहिता घोषित हो सकता है,
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO