हल्द्वानी: 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पहुंचेंगे लालकुआं, इस कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, देंगे बड़ी सौगात

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री को नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने बताया कि आगामी 21 अक्टूबर को प्रातः 7:45 पर लालकुआं से मुंबई के लिए शुरू होने वाली नई ट्रेन सेवा को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
सांसद श्री भट्ट ने बताया कि कुमाऊं वासियों के लिए नई ट्रेन की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद व केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रयास के बाद कुमाऊं मंडल से मुंबई के लिए एक और नई ट्रेन सेवा संचालित हो रही है जिसका शुभारंभ 21 अक्टूबर को सुबह 7:45 पर लालकुआं रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। श्री भट्ट ने बताया कि उनकी दूरभाष पर केंद्रीय रेल मंत्री जी व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से बातचीत हुई है जिस पर आगामी 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री लालकुआं पहुंचकर मुंबई के लिए संचालित होने वाली नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से न सिर्फ बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में पर्यटक आएगा बल्कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की ट्रेन मिलेगी और मुंबई में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियो को भी फायदा मिलेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO