मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी का जन्म दिवस कल,जाने कार्यक्रम,

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस (16 सितंबर) को भाजपा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी। इस दौरान प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़े में कई रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। भट्ट ने बताया कि सीएम धामी और प्रधानमंत्री मोदी, राज्य के 25 साल पूरे होने तक उत्तराखंड को अग्रणी प्रदेश बनाने के विजन के साथ जुटे हैं। उनके कार्यों से जनता के मन में भी राज्य के नई ऊंचाई पर पहुंचने का विश्वास कायम हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन प्रदेशभर में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएंगे। इसके तहत 17 सितंबर को विकास कार्यों की प्रदर्शनी, 18 को डेढ़ लाख बधाई संदेश, 19-20 को स्वच्छता कार्यक्रम चलेगा। 21-22 सितंबर को पौधरोपण अभियान, 23 को नौलों, धारों, जलस्रोतों के पूजन का कार्यक्रम, 24 को छह नगर निगम क्षेत्रों में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, 25 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती, 27 को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण, 28 को स्वास्थ्य परीक्षण, 29 व 30 सितंबर को विविधता में एकता उत्सव होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर हल्द्वानी -लालकुआं हाईवे पर ऑटो और ट्रक में भिड़ंत 7 लोग गंभीर रूप से घायल-VIDEO

जबकि महिला मोर्चा की ओर से नदी तटों पर 48 संकल्प दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा देहरादून, हल्द्वानी, काशीपुर, ऋषिकेश, रुद्रपुर व कोटद्वार में बड़ी गोष्ठियां होंगी जगह-जगह छोटी गोष्ठियां, स्कूलों में गरीब बच्चों को सामग्री वितरण, अनाथालयों व वृद्धाश्रमों में सहायता, पौधारोपण के कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प और सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर हल्द्वानी -लालकुआं हाईवे पर ऑटो और ट्रक में भिड़ंत 7 लोग गंभीर रूप से घायल-VIDEO

Advertisements
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें