CBSE 10th Result 2022 Updates: सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट का लेटेस्ट अपडेट्स- ऐसे चेक करें रिजल्ट: LIVE

ख़बर शेयर करें

CBSE 10th Result 2022 Updates: सीबीएसई बोर्ड 10वीं टर्म 2 रिजल्ट जारी होने का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 04 जुलाई 2022 आज कक्षा 10वीं (मैट्रिक) टर्म बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 4 जुलाई को सीबीएसई दसवीं की रिजल्ट घोषित कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीएसई 4 जुलाई 2022 को 10वीं क्लास के टर्म 2 या फाइनल रिजल्ट (CBSE Final Result 2022) जारी कर सकता है. वहीं, 12वीं क्लास के रिजल्ट 10 जुलाई या उसके बाद किसी भी दिन जारी किए जा सकते हैं. हालांकि, सीबीएसई की ओर से अभी तक 10वीं या 12वीं रिजल्ट डेट को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित

सीबीएसई बोर्ड हर बार की तरह इस बार भी रिजल्ट की तारीख बिना बताए ही रिजल्ट जारी कर सकता है. इसलिए स्टूडेंटस बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और बोर्ड द्वारा अपलोड किए गए सभी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. बोर्ड CBSE Board 10th 12th Result 2022 का रिजल्ट आधिकारिक वेबासइट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित

सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना होगा.
वेबसाइट के होमपेज पर आपको 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिंक मिलेंगे.
अब आपको जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उसपर क्लिक करें.

छात्र इस साल टर्म 1 और टर्म 2 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे, उनके नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे. बोर्ड पहले 10वीं के नतीजे (CBSE 10th Result 2022) घोषित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित

26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए 35 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए. कुल 21 लाख छात्रों ने अपनी कक्षा 10 की परीक्षा दी, जबकि 14 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा 2022 में शामिल हुए. छात्रों को कक्षा 10, 12 की परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें