उत्तराखंड:महाकुंभ से लौटते समय दुर्घटना में व्यापारी पिता-पुत्र की मौत,चार घायल

ख़बर शेयर करें

प्रयागराज महाकुंभ में अमृत स्नान कर लौट रहे चंपावत जनपद के टनकपुर के बोरागोठ निवासी व्यापारी पिता और पुत्र की यूपी के लखीमपुरखीरी-सीतापुर के बीच बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस हादसे में कार चालक और परिवार के चार अन्य सदस्य भी घायल हो गए। बृहस्पतिवार को शारदा नदी के तट पर पिता और पुत्र का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।हादसे में घायल सुमन ने बताया कि उनके पिता गोविंद आर्या (52), मां जानकी देवी, वह और उसके पति राहुल यादव, बड़ा भाई हर्ष, छोटा भाई करन (19) कार से महाकुंभ में स्नान के लिए गए थे। कार शरद चला रहा था।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के टनकपुर चंपावत के टनकपुर निवासी 52 वर्षीय गोविंद आर्या, अपनी धर्म पत्नी जानकी, 22 वर्षीय पुत्र करन आर्या और हर्ष, पुत्री सुमन, दामाद राहुल यादव, लक्ष्मी पुत्री छत्रपाल आर्या और आकाश पुत्र संजय कार से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए थे. वहां से सभी स्नान कर सुबह वापस अपने घर लौट रहे थे. कार शरद चला रहा था और सुबह करीब चार बजे घना कोहरा था.इस दौरान लखीमपुर खीरी सीतापुर के बीच उनकी कार ओयल क्षेत्र में ग्राम गुलरीपुर के आगे एक ढाबे के पास लगे बिजली के खंभे से टकराकर खाई में जा गिरी. घटना के बाद कार में चीख-पुकार मच गई. अंधेरा होने के चलते मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा. 112 पर कॉल करने पर यूपी पुलिस मौके पर पहुंची.

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने गोविंद आर्या और उनके पुत्र करन आर्या को मृत घोषित कर दिया. जबकि जानकी, सुमन, लक्ष्मी व चालक शरद का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि कार चालक अस्पताल से बिना बताए भाग गया. वहीं घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें