उत्तराखंड में इन विभागों में आई बंपर भर्तियां, आयोग ने जारी किया कार्यक्रम,

ख़बर शेयर करें

UKSSSC New Vacancy 2025: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. . दरअसल, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही समूह ग के रिक्त पदों पर विभिन्न विभागों की सीधी भर्ती आयोजित करने जा रहा है. इसके तहत राज्य में कुल 14 भर्तियों का कार्यक्रम जारी किया गया है.

Ad

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने साल 2025-26 के लिए अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. इसके तहत युवाओं के पास विभिन्न विभागों में समूह ग के तहत भर्ती होने का मौका है. इसमें अक्टूबर 2025 से जून 2026 तक की सभी भर्तियों की सूची सार्वजनिक की गई है. इसमें आयोग ने रिक्त पदों की स्थिति और प्रस्तावित परीक्षा की तारीख भी जारी की है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा 'संजीवनी वन', हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

वन दरोगा के 124 पद

वार्षिक कैलेंडर के अनुसार, सबसे पहले वन दरोगा के 124 पदों पर भर्ती होगी, जिसकी प्रस्तावित परीक्षा तारीख 28 अक्टूबर 2025 है. इसके अलावा सहायक लेखाकार, सहायक समीक्षा अधिकारी और वैयक्तिक सहायक के लिए भी परीक्षा की तारीख 17 नवंबर 2025 तय की गई है. इसके अलावा, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में राज्य और जिला स्तर के सदस्यों के 20 पदों पर भर्ती के लिए 15 दिसंबर 2025 को परीक्षा होनी प्रस्तावित है.

सहायक अध्यापकों के लिए 128 पदों पर मौका

आयोग ने सहायक अध्यापक के 128 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 12 सितंबर 2025 तक विज्ञापन जारी करने और 18 जनवरी 2026 तक परीक्षा कराने का लक्ष्य रखा है. वहीं, विभिन्न विभागों में विशेष तकनीकी पदों पर कुल 62 रिक्तियों के लिए 26 सितंबर 2025 तक विज्ञापन जारी किया जाएगा और 1 फरवरी 2026 तक लिखित परीक्षा कराने की कोशिश की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

कनिष्ठ सहायक और वैयक्तिक सहायक के 386 पद
कैलेंडर के मुताबिक, वाहन चालक यानी की ड्राइवर के 37 पदों पर भर्ती होनी है. इसके लिए 22 फरवरी 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी.वहीं, इसके बाद कृषि विभाग में 212 रिक्त पदों को पर 31 अक्टूबर 2025 को विज्ञापन जारी किया जाएगा और 15 मार्च 2026 इसकी लिखित परीक्षा कराई जाएगी. इसके बाद विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार के 36 पद, कनिष्ठ सहायक, वैयक्तिक सहायक के 386 पदों पर भी एक बड़ी परीक्षा होनी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी

ITI और स्नातक लेवल के लिए भी अवसर
आईटीआई से जुड़े युवाओं को भी 41 खाली पदों पर भर्ती होने का मौका मिलेगा. इसकी लिखित परीक्षा 31 मई 2026 को प्रस्तावित है. इसी तरह, विज्ञान विषय से जुड़े विभिन्न विभागों में 4 रिक्तियों के लिए 7 जून 2026 को परीक्षा होगी. स्नातक स्तरीय परीक्षा भी 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. इसमें 48 पदों पर भर्ती होनी है. आयोग कैलेंडर में दी गई तारीख के अनुसार इन परीक्षाओं के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें