बड़ी खबर हल्द्वानी- कॉर्बेट फॉल में नहाते दो छात्रों की मौत पुलिस एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटी,

कालाढूंगी थाना क्षेत्र के नया गांव स्थित कॉर्बेट फॉल, जहां पर वन विभाग द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया था, बावजूद इसके आज एक कॉलेज के दो छात्रों की नहाने के दौरान डूबकर मौत हुई है। पुलिस एक शव को बरामद कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश में जुटी हुई है।
है।
थानाध्यक्ष कालाढूंगी ने जानकारी देते हुए बताया की आज द्रोण कॉलेज दिनेशपुर से छात्रों का टूर कालाढूंगी के कॉर्बेट फॉल घूमने आया था, इसी दौरान नहाते समय दो छात्रों की मौत हो गई है, एक छात्र का नाम विक्की मंडल दूसरे छात्र का नाम अभिजीत अधिकारी है। पुलिस ने एक शव को रेस्क्यू कर लिया है तो वहीं दूसरा से पानी के अंदर फंसा हुआ है। जिसको रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है, जो कि पानी के अंदर दूसरे शव रेस्क्यू करने में जुटी है।
बड़ा सवाल ये उठता है कि जब वन विभाग के प्रतिबंध के बावजूद आखिर कैसे लोग कॉर्बेट फॉल में नहा रहे हैं और उसके पीछे किसकी लापरवाही है।
पुलिस एक शव को बरामद कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि 32 सदस्य छात्रों का दल कॉर्बेट कॉल घूमने आया था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे