बड़ी खबर देहरादून: राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को खुशखबरी : देखिए कितने प्रतिशत डीए की हुई बढ़ोतरी फाइल पर लगी मुहर, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून :प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते का बेताबी से इंतजार है। वित्त विभाग ने डीए का प्रस्ताव बनाकर फाइल मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को अनुमोदन के लिए भेजी थी आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने फाइल पर अनुमोदन दे दिया है वित्त मंत्री ने भी डीए की फाइल पर स्वीकृति दे दी है।
इससे कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी से 34 फीसदी हो जाएगा।
प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों के तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की फाइल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहर लग गई है वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी फाइल पर अनुमोदन दे दिया है अब वित्त विभाग चंपावत विधानसभा उपचुुनाव की आचार संहिता के आलोक में निर्वाचन विभाग से परामर्श लेगा।
लेकिन चंपावत विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर वित्त विभाग सीधे आदेश जारी करने से हिचक रहा है। हालांकि महंगाई भत्ते को सतत सरकारी प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है लेकिन वित्त विभाग ने आचार संहिता को लेकर किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए फाइल मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को भेज दी है।
ऐसे में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है कर्मचारियों की महंगाई भत्ता को लेकर काफी दिनों से मांग थी जिसे अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरा किया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे