(बड़ी खबर) CM पुष्कर सिंह धामी आ रहे हैं आपके द्वार सुनेंगे आप की समस्या, शुक्रवार व शनिवार को करेंगे रात्रि प्रवास

देहरादून : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार धमाकेदार कार्य कर रहे हैं । उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारी मतों से जीत हासिल किए हैं ऐसे में मुख्यमंत्री का जज्बा और जोश और दोगुना हो गया है ऐसे में मुख्यमंत्री अब प्रदेश की जनता के बीच जाकर विकास कार्यों की निगरानी और आम जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे ।सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द ही नई मुहिम शुरू करने जा रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब सभी जिलों में हर सप्ताह रात्रि 2 दिन का प्रवास करेंगे और वहां पर जनता से रूबरू होकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे । बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलग-अलग जनपद में जाकर हर शुक्रवार व शनिवार को रात्रि प्रवास करेंगे इस बीच जनता और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे ,लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है ।
सीएम के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के लिए अधिकारियों ने तैयारियां भी शुरू कर दीं एसीएस राधा रतूड़ी ने सभी डीएम को सीएम के कार्यक्रम के लिए गाइड लाइन जारी की है। यह अभियान भी सुशासन, विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ जनता से सीधे जुड़ाव की मंशा से शुरू किया जा रहा है।
संभव शुक्रवार और शनिवार के दिन सीएम जिलों में जाएंगे हर जिले में जिला स्तरीय विभागों के साथ समीक्षा बैठकें की जाएंगी। कालेजों में छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री संवाद भी करेंगे इसके अलावा जनता से भी मुलाकात कर जनता की समस्याओं को सुनेंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे