भावना पांडेय ने दिखाई दरियादिली, आपदा पीड़ितो को बांटी आर्थिक सहायता
मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- जनता कैबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पांडेय ने लालकुआँ पहुंच कर बिन्दुखत्ता के इन्द्रानगर मे प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सात परिवारों से मुलाकात करते हुए तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराते हुए प्रत्येक परिवार को 11-11 हजार रुपये कुल 77 हजार रुपये की धनराशि बांटी साथ ही राज्य सरकार को आईना दिखाते हुए प्रत्येक परिवार को एक चारपाई, रजाई, गद्दे, बर्तन, राशन आदि सामग्री की आर्थिक मदद करते हुए पीड़ितो के मरहम लगाये जाने का कार्य किया ।

इस दौरान भावना पांडेय ने कहा कि वो उत्तराखण्ड की बेटी है और उनका दर्द बखूबी समझ सकती है सरकार के कई नुमाईंदे आये और फोटो खिंचा कर चले गये लेकिन सरकार द्वारा अभी तक किसी भी आपदा पीड़ित को राहत राशि नही उपलब्ध कराई गई है ।

उन्होने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने एक माह तक आपदा पीड़ितो को पक्के मकान नही बना कर दिये तो एक महिने बाद आज ही के दिन वो स्वयं आपदा पीड़ितो के लिये पक्के मकान बनायेंगी । वही उन्होने बिन्दुखत्ता के आपदा पीड़ित सात परिवारों को राशन सामग्री वितरित की । इस अवसर पर उन्होने आपदा पीड़ितो से मुलाकात करते हुए उनका दर्द जाना और इस विषम परिस्थिति मे हर सम्भव मदद किये जाने का आश्वासन दिया ।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित