10 सितंबर को उत्तराखंड सहित देश में धूमधाम से मनाई जाएगी भारत रत्न पं गोविंद बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती

हल्द्वानीः भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती 10 सितंबर को उत्तराखंड सहित पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाएगी. जिसके लिए गोविंद बल्लभ पंत समिति के पदाधिकारियों ने सभी तैयारियां
शुरू कर दी है.
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत समारोह समिति के मुख्य संयोजक पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोपाल सिंह रावत ने बताया कि पंत जी की जयंती को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई जाएगी. साथ ही इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित राज्य के मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किए जाएंगे.
मुख्य संयोजक गोपाल सिंह रावत ने बताया कि पंतनगर, हल्द्वानी और नैनीताल में भव्य कार्यक्रम किया जाएगा.गोपाल सिंह रावत ने बताया कि पंत जयंती के मौके पर प्रदेशभर में स्कूली बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता के अलावा लेखन प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. साथ ही समारोह में पंत जी के जीवन पर आधारित स्मारिकाओं का भी प्रचार प्रसार किया जाएगा.
समिति के पदाधिकारी तैयारी को लेकर अभी से जुट गए हैं जहां जगह-जगह जाकर बैठक आयोजन कर रूप रखा तैयार की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे