हल्द्वानी:कुमाऊं द्वार महोत्सव में बलबीर राणा, राकेश और दीपिका ने दी प्रस्तुति, इस दिन आ रहे हैं इंडियन आईडल पवनदीप राजन-VIDEO

हल्द्वानी:एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में कुमाऊं द्वार महोत्सव का आगाज हो चुका है। आयोजकों ने रविवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि सोमवार को छोलिया नृत्य, लोकगायकों की प्रस्तुति के साथ ही नन्हीं कलाकार वैदेही की प्रस्तुति होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि रहेंगे। रविवार को लोकगायक बलबीर सिंह राणा, राकेश खनवाल और दीपिका राज सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के आयोजक गोविंद दिगारी ने बताया कि 14 अक्तूबर को स्टार नाइट में लोकगायक इंदर आर्या प्रस्तुति देंगे वहीं कार्यक्रम के समापन पर 15 अक्तूबर को लोकप्रिय गायक पवनदीप राजन प्रस्तुति देंगे। वह लोकगीतों के साथ ही बॉलीवुड के गीत भी प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न तरह के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोग खरीदारी कर सकते हैं। उन्होंने कलाकारों का उत्साह बढ़ाने और अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। इस दौरान लोकगायक राकेश खनवाल, इंदर आर्या आदि मौजूद रहे
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे