हल्द्वानी:सेना भर्ती के लिए तैयारी में जुटे बीए के छात्र को कार ने रौंदा हुई दर्दनाक मौत

हल्द्वानी; टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हुई है बताया जा रहा है कि छात्र सेना भर्ती के लिए तैयारी में जुटा हुआ था और सोमवार सुबह को हल्द्वानी रामपुर रोड पर दौड़ रहा था इस दौरान अनियंत्रित कर उसको कुचलकर चली गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना के बाद मौके में पहुंची पुलिस शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
मृतक छात्र हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में बीए का छात्र था.
घटना को अंजाम देने वाला चालक कार समेत मौके से फरार हो गया.कार हरियाणा नंबर की बताई जा रही है पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के भाई ने टीपीनगर पुलिस चौकी को तहरीर सौंपी है.
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अल्मोड़ा जनपद के नौगांव भनोली निवासी चंदन सिंह रौतेला (18 वर्ष) पुत्र स्व. बहादुर सिंह रौतेला ने इसी वर्ष हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था.वह आर्मी की तैयारी कर रहा था और एक सप्ताह पहले ही यहां वेदबंधु विहार रामपुर रोड निवासी अपने दोस्त विक्की के साथ किराए पर रह रहा था.
बताया जाता है कि रोज की तरह सोमवार को भी वह दौड़ने के लिए निकला था.सुबह रामपुर रोड पर गंगू ढाबे के पास उसे रुद्रपुर की ओर से आई हरियाणा नंबर की कार ने रौंद दिया.घटना को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत फरार हो गया.
टीपीनगर चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक के भाई आनंद सिंह ने मामले में तहरीर सौंपी है.घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि चंदन के पिता का देहांत हो चुका है जबकि घर में तीन बहने और मां के अलावा एक बड़ा भाई है जो लखनऊ में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है.सेना में भर्ती होकर भाई का हाथ बंटाना चाहता था.बड़ा भाई लखनऊ स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है और परिवार का अकेला कमाने वाला है भाई का आर्थिक बोझ कम करने के लिए चंदन सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था. चंदन के मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO