Uttarakhand में भाजपा नेता पर हमला, घर में घुसकर गोली मारी; हालत गंभीर
भाजपा नेता के घर में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
साथ ही घायल भाजपा नेता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। इस पर स्वजन ने उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला उधम सिंह नगर के गदरपुर से सामने आया है जहां ग्राम आबाद नगर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के गदरपुर मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा अपने स्वजन के साथ शुक्रवार रात घर में सो रहे थे। देर रात डेढ़ बजे करीब अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता जसवीर पर फायरिंग कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग की आवाज सुन पास में सो रही उनकी पत्नी जसविंदर कौर ने शोर मचा दिया।
ग्रामसभा मोतियापुर के ग्राम आजाद नगर निवासी, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा रात अपने निवास पर सो रहे थे. देर रात लगभग 2:15 बजे अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुस कर जान से मारने की नीयत से जसवीर सिंह पर फायर झोंक दिया. जिससे जसवीर गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि फायर की आवाज सुन कर परिवार में हड़कंप मच गया.
जहां से डॉक्टरों उनकी हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया. फिलहाल, जसवीर सिंह चीमा की हालत नाजुक बनी हुई है. काशीपुर के एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में शोरूम से तीन स्कूटी चोरी नकाबपोश शातिर चोर सीसीटीवी में कैद
(उत्तराखंड) बिन बरसात अचानक नदी आई ऊफ़ान पर,सेल्फी ले रहे पांच लोग नदी की तेज बहाव में फंसे, एसडीआरएफ का रेस्क्यू,VIDEO
हल्द्वानी: 55 अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर
हल्द्वानी: सड़क पर गुलदार का मस्ती, वीडियो आया सामने-VIDEO
दुल्हन ने दूल्हे के अरमानों पर फेरा पानी, नई नवेली दुल्हन फरार,सास निकली किराये की