कुमाऊं विश्वविद्यालय बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के आवेदन शुरू, जाने आवेदन और परीक्षा की तिथि

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए तारीख तय कर दी है। प्रवेश परिक्षा 7 अगस्त को तय की गई है। साथ ही प्रवेश हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुक्रवार से शुरू कर दी है।

Ad

विश्वविद्यालय के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि प्रवेश हेतु 8 से 30 जुलाई तक आवेदन 1250 रुपये ऑनलाइन आवेदन शुल्क के साथ किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन की डाउनलोड किए जाएंगे।

कुविवि बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। अगर कोई भी छात्र आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kunainital.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। छात्र 30 जुलाई रात्रि 11.59 तक आवेदन कर सकते हैं। इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड होंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन सात अगस्त, रविवार को होगा। बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट में अपलोड की गए प्रोसपेक्टस से प्राप्त की जा सकती है

कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाईन माध्यम से ही डाउनलोड किये जाने होंगे। डाक अथवा किसी भी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किये जायेंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा सात अगस्त, रविवार को प्रस्तावित है। बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु अर्हता एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट में अपलोड की गयी प्रोसपेक्टस से प्राप्त की जा सकती है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें