Uttarakhand News; बिग बॉस के घर में दिखेगा देवभूमि का अनुराग, ऐसे पहुंचा पहाड़ से मायानगरी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

…

Ad

Bigg Boss Season 17: पहाड़ में प्रतिभाओं का गढ़ है, विगत कुछ सालों से पहाड़ की प्रतिभाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। टीवी से लेकर भारतीय सेना और खेल के मैदान से शिक्षा जगत तक पहाड़ के युवाओं का दबदबा जारी है। अब चर्चित टीवी शो बिग-बॉस में उत्तराखंड का लाल नजर आयेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

टीवी शो बिग बॉस के नये सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ गए हैं। बिग बॉस के 17वें सीजन में अभिनेता सलमान खान के साथ इस बार उत्तराखंड का बाबू भैया भी दिखाई देगा। जी हां बिग बाॅस में नई टिहरी के अनुराग डोभाल शामिल होने जा रहे है।, जो कि एक मोटो-ब्लॉगर है।

बता दें कि मूल रूप से नई टिहरी के कुलणा गांव निवासी अनुराग डोभाला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा, नैनबाग टिहरी गढ़वाल के अलावा दूधली के डीडीएचए स्कूल और श्री गुरु राम राय स्कूल भनियावाला से प्राप्त की है। अनुराग डोभाल ने मोटो-ब्लॉगिंग के क्षेत्र में अपना करियर वर्ष 2017 में शुरू किया था। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस से अनुराग डोभाल को काफी समय पहले ऑफर आया था। जिस पर वह काफी समय से तैयारी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

अनुराग डोभाल ने अभिनेता सलमान खान के साथ 15 अक्टूबर को बिग बॉस के शो में एंट्री ले ली है। बिग बॉस के 17वें सीजन में इस समय अनुराग डोभाल के अलावा 15 अन्य बड़े-बड़े कलाकार प्रतिभाग कर रहे हैं। वर्तमान निवास अठूरवाला देहरादून में है। वह एक माध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं उनकी माता एक गृहणी हैं जबकि पिता सरकारी स्कूल में गणित विषय के अध्यापक हैं। बेटे के बिग बाॅस में जाने से परिवार में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें