हल्द्वानी:शेमफोर्ड स्कूल में सीबीएसई द्वारा दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित
हल्द्वानी:शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में शुक्रवार और शनिवार को सीबीएसई द्वारा दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल एवं रिसोर्स पर्सन्स द्वारा प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण सत्र के पहले दिन समर स्टडी हॉल स्कूल, काशीपुर के प्रिंसिपल श्री अनुज भाटिया एवं फोनिक्स पब्लिक स्कूल, किच्छा के प्रिंसिपल श्री सजल सरोहा ने बतौर रिसोर्स पर्सन सहभागिता की। दोनों विशेषज्ञों ने शिक्षकों को इस विषय पर गहन जानकारी दी कि किस प्रकार विद्यालय, छात्र और अभिभावकों की त्रिआयामी सहभागिता से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत अभिभावकों की सक्रिय भूमिका के महत्व को रेखांकित करते हुए संवाद आधारित गतिविधियाँ कराई। कार्यक्रम के दूसरे दिन नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सीबीएसई की ओर से रिसोर्स पर्सन बीएलएम अकैडमी की प्रिंसिपल डॉ गायत्री कंवर एवं पीएसएन स्कूल हल्द्वानी के प्रिंसिपल श्री अभिषेक मित्तल रहे। उन्होनें विभिन्न इंटरएक्टिव गतिविधियों व चर्चाओं के माध्यम से अपने अनुभवों का आदान-प्रदान किया। प्रशिक्षण सत्र में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। रिसोर्स पर्सन डॉ गायत्री कंवर एवं अभिषेक मित्तल ने प्रभावशाली, रोचक ढंग से नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी दी और शिक्षकों के प्रश्नों के उत्तर देकर उनका समाधान किया। प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न गतिविधियों, रोल प्ले आदि के माध्यम से नई शिक्षा नीति की बारीकियों तथा इसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति के अन्तर्गत टीचर्स डेवलपमेंट प्रोग्राम्स की जानकारी भी दी गयी। कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि नेशनल शिक्षा नीति का उद्देश्य स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों पर समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करना है और इस तरह की कार्यशालाएं शिक्षा पद्धति में नया बदलाव लाएंगी। इस अवसर पर एग्जिक्यूटिव डायरेक्ट राजेश बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मानरल, विनोद खोलिया एवं प्रतिभागियों सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
शेमफोर्ड स्कूल
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती