Ration Card : कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने दी सौगात

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी राशन की दुकानों की मा​र्फत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज कराने वाले आयुष्मान कार्ड बनाने का फैसला किया है। नागरिकों का कहना है कि यह योजना उत्तर प्रदेश की जनता के लिए सीएम योगी की बहुत बड़ी सौगात है।

Ad

कुछ नागरिक इसे सीएम योगी द्वारा दिया जाने वाला दीपावली का गिफ्ट भी बता रहे हैं। बता दें कि भारत सरकार की तरफ से देशभर में गरीब परिवारों को हर महीने मुफ्त में राशन दिया जाता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुफ्त राशन की व्यवस्था अन्य प्रदेशों की भांति उत्तर प्रदेश में भी लागू है। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड देने की घोषणा की है। आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीब व्यक्ति किसी भी अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त करा सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष्मान कार्ड बांटने की यह योजना राशन की सभी दुकानों पर लागू करने की घोषणा की है।

इस घोषणा से राशन कार्ड धारकों में हर्ष की लहर फैल गई है।उत्तर प्रदेश सरकार की घोषणा के मुताबिक, इस बार उत्तर प्रदेश में मुफ्त राशन यानि गेहूं व चावल का मुफ्त वितरण 12 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस बीच राशन की सभी दुकानों पर आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री इलाज वाले आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन की सभी दुकानों पर 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें