उत्तराखंड का एक और लाल मणिपुर में शहीद,घर मे कोहराम

उग्रवादियों से लोहा लेते हुए उत्तराखंड का एक और जवान शहीद हुआ है चंपावत जनपद के लोहाघाट निवासी जवान मणिपुर में उग्रवादी हमले में शहीद हो गए हैं लोहाघाट के चौबे गांव सुई के असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे पुत्र हरिदत्त चौबे मणिपुर में 12 अगस्त की सुबह उग्रवादियों के द्वारा किए गए अचानक हमले में शहीद हो गए शहादत की सूचना मिलते ही पूरे सुई व लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं परिजनों में कोहराम मचा है
ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया गुणानंद चौबे मणिपुर में22 बटालियन असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पदपर तैनात थे वर्तमान में उनका परिवार दिल्ली में रहताहै शहीद अपने पीछे अपनी पत्नी दो बेटी व एक बेटे को छोड़ गए शहीद का अंतिम संस्कार कहां होगा अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. जवान गुणानंद चौबे के
शहीद होने की सूचना पर क्षेत्र के समस्त लोगों के द्वारा
दुख व्यक्त किया गया है.लोग शहीद के परिजनों को ढाढस बधाने उनके पैतृक आवास पहुंच रहे हैं
बताया जा रहा है शहीद के पार्थिव शरीर को अभी असम राइफल कैंप रखा गया है, सेना द्वारा जरूरी कार्यवाही की जा रही है इसके बाद पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार किया जाएगा
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे