हल्द्वानी: चोर का गजब का कारनामा लड़की बन घर में चोरी की घटना को देता था अंजाम, पुलिस भी हैरान

हल्द्वानी:मुखानी पुलिस ने घर में घुसकर अलमारी तोड़ लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का कारनामा सुन पुलिस भी हैरान है. पकड़ा गया कर अपने कारनामों से चर्चा में है.
पुलिस को चकमा देने के लिए ये शातिर चोर लड़कियों के कपड़े पहनकर चोरी करता था और जिसके घर से इसे माल नहीं मिलता था. उसके घर में माफी वाला स्लोगन लिख कर आता था. एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि
मुखानी थाना क्षेत्र शिव विहार निवासी दीपेंद्र चंद्र पांडे ने पुलिस में ताहिर देते हुए कहा था कि 13 नवंबर से 15 नवंबर 2024 के बीच पत्नी के साथ द्वाराहाट में बड़े भाई का श्राद्ध करने गए थे.15 नवंबर को वह घर पहुंचे तो घर के मुख्य गेट पर ताला लगा था, लेकिन अंदर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा था.

दो अलमारियों से सोने-चांदी के जेवर गायब थे.
पुलिस की तफ्तीश शुरू हुई तो चोरी करने वाला नकाबपोश सीसीटीवी में नजर आया. पूरे मामले में पुलिस कुसुमखेड़ा आरके टैंट रोड राजविहार कालोनी फेस दो निवासी राजकुमार राठौर को 52 डाट बसानी से गिरफ्तार किया हैं. जहां पुलिस चोरी के 480000 के को बरामद किया है. उन्होंने बताया कि आरोपी जेवरात को बेचने के फिराक में था पुलिस पूरे मामले में सीसीटीवी कैमरे और मुखबिर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा की घटना वाले दिन आरोपी चोरी की घटना अंजाम देने के बाद मुंह ढककर खेतों के रास्ते भाग गया था जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी.
आरोपी राजकुमार इससे पहले एक घर में लड़की का सूट पहनकर चोरी कर चुका है और इससे पहले वह जिस घर में घुसा था, वहां से इसे माल नहीं मिला था.जिसके बाद वह अलमारी के शीशे पर माफी वाला स्लोगन लिखकर भाग गया था. आरोपी राजकुमार शातिर प्रवृत्ति का है पूर्व में भी कई चोरियों की घटना को अंजाम दे चुका है.पहचान छिपाने के लिए मुंहकर कपड़ा लपेट कर रखता था लेकिन पुलिस ने उसे उसकी चाल से पहचाना और पकड़ लिया.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे