शादी के 9 महीने बाद युवती का छालका दर्द, थाने पहुंच बताई आप बीती- पुलिस वाले भी रह गए हैरान

पति और पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे। लेकिन यूपी के मेरठ से एक अलग ही मामला सामने आया है। इस अनोखे मामले के बारे में जिसने भी सुना हैरान रह गया। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शादी के नौ महीने बाद तक भी पति ने अपनी पत्नी के साथ सुहागरात क्यों नहीं बनाई।बताया जा रहा है कि मामला मेरठ से जुड़ा हुआ है।
परतापुर की रहने वाली महिला की शादी मवाना के एक मोहल्ला में दिसंबर 2022 में हुई थी। महिला ने बताया कि 26 लाख रुपये में होटल में उसकी शादी की गई थी। पति एक आइटी कंपनी में एचआर पद पर है। शादी के बाद से पति ने पत्नी को छुआ तक नहीं है।वैवाहिक संबंध बनाने तक की कोई कौशिश नहीं की है। इतना ही नहीं मवाना से उसे अपने साथ दिल्ली भी ले गया। उसके बाद भी दोनों में पति और पत्नी वाला रिश्ता नहीं बन पाया। उल्टे पति लगातार दिल्ली में एक फ्लैट दिलाने की मांग करता रहा।
महिला के परिवार ने युवक के बारे में पूछा, तब बताया कि उसका उपचार चल रहा है। वह अभी वैवाहिक संबंध बनाने को तैयार नहीं है।पहले तो पुलिस को यकीन नहीं हुआ लेकिन जब जांच-पड़ताल की तो मामला सही निकला। पीड़िता के परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्द कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवती का कहना है कि उसका पति रिश्ता निभाने के बजाय उल्टा नौकरी का वास्ता देकर दिल्ली में फ्लैट खरीदकर देने की मांग करता है। युवती की शादी दिसंबर 2022 में मवाना के एक मोहल्ला निवासी युवक से हुई थी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक वैवाहिक रिश्ते लायक नहीं है, उसके बाद भी धोखे में रखकर उसकी शादी कर दी गई है। अब परिवार के लोग उपचार चलने की बात कह रहे है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO