प्रधानमंत्री के सलाहकार पहुंचे जागेश्वर धाम कहा स्वामी विवेकानंद के भाषणों को डॉक्यूमेंट्री में करें शामिल।

अल्मोड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम अल्मोड़ा पहुंचे जहां मंदिर का दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया इस दौरान उन्होंने चंद राजवंश की ऐतिहासिक धरोहर मल्ला महल पहुंचे ब्रितानी दौर के संरक्षित दस्तावेज और फोटो गैलरी को देखने के बाद उन्होंने डीएम अल्मोड़ा को स्वामी विवेकानंद के अल्मोड़ा में दिए गए दुर्लभ भाषण को डॉक्यूमेंट्री में शामिल करने कहा जिससे कि युवा पीढ़ी युगपुरुष स्वामी विवेकानंद के मार्गों पर चल सके।
पीएम के सलाहकार खुल्बे कुमाऊं के निजी दौरे पर हैं जहां वह कई दार्शनिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।
पीएम के सलाहकार खुल्वे जिला अधिकारी अल्मोड़ा नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा अल्मोड़ा दौरे के दौरान जो भाषण दिए गए थे उसको डॉक्यूमेंट्री में सहेजा जाए जिससे कि उनके दुर्लभ भाषण को युवा पीढ़ी सुनकर उनके मार्गो पर चलने का संकल्प लें। पीएम के सलाहकार के जागेश्वर धाम पहुंचने पर कुमाऊनी रीति-रिवाज के अनुसार उनका स्वागत किया गया इस दौरान कुमाऊनी ढोल छोलिया नृत्य के बाद यंत्रों के माध्यम से उनका स्वागत किया गया जहां उन्होंने कुमाऊंनी संस्कृति को देखकर काफी प्रसन्न हुए और कहा कि उत्तराखंड की लोक कला और लोक संस्कृति की पहचान पूरे विश्व में की जाती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन के क्षेत्र में आयाम हासिल कर रहा है लेकिन इसको बेहतर करने का जरूरत है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार