उत्तराखंड:विजिलेंस की कार्रवाई, चौकी प्रभारी को एक लाख की रिश्वत के साथ रंगे हाथ किया गिरफ्तार
विजिलेंस ने बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई की है जहां एक पुलिस चौकी प्रभारी को एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज द्वारा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाकर बंद करने का भय दिखाकर रिश्वत की मांग की गई थी।
विजिलेंस ने बुधवार को देहरादून में बड़ी कार्रवाई की है जहां आईएसबीटी चौकी प्रभारी को एक लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को एक शिकायती पत्र दिया था। बताया कि उसके दोस्त व अन्य तीन लोगों के खिलाफ जावेद नाम के व्यक्ति ने बजांरावाला देहरादून में भूमि विवाद से संबंधित एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, जिसकी जांच आईएसबीटी इंचार्ज देवेश खुगशाल के पास है।
चौकी इंचार्ज ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे लगाकर बंद करने का भय दिखाकर जांच से उसके दोस्तों का नाम हटाने के लिए पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता व उसके दोस्त रिश्वत नही देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने विजिलेंस में शिकायत की। जिसके बाद आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती