आम आदमी पार्टी का ऐलान उत्तराखंड के हर व्यक्ति को मिलेगा 300 यूनिट बिजली फ्री

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून :उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीने बचे हुए हैं ऐसे में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के सत्ता पाने के लिए उत्तराखंड में भी दिल्ली मॉडल लागू करने की बात कर रही है । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद रविवार को देहरादून पहुचे मीडिया से बात करते हुए दिल्ली सरकार की कई उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ लड़ने जा रही है और आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि दिल्ली की उत्तराखंड में आप की सरकार बनेगी तो दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास होगा। उत्तराखंड की जनता को लुभाने के लिए हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त, हर घर 24 घंटे बिजली और पुराने घरेलू बिल माफ की घोषणा कर दी इस दौरान उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा 100 यूनिट तक बिजली का बिल माफ और 200 यूनिट बिजली इस्तेमाल करने पर 50 फीसदी बिजली का बिल जमा करने का प्रस्ताव की तैयारी को कहा कि कांग्रेस और बीजेपी ने बारी-बारी से प्रदेश की जनता को छला है और अब चुनाव के दौरान में दोनों पार्टियों को फ्री बिजली की याद आ रही है ।अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस पर करारा तंज कसा है। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सवाल खड़े किए तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले 10 दिनों से अभी तक नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई है। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश दूसरे को बिजली भेजता है उस पर देश के लोगों को भारी कीमत देकर बिजली खरीदनी पड़ रही है इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ भी नहीं हो सकता है ऐसे में उनकी सरकार आते ही अपने पहले कलम से मुफ्त बिजली की घोषणा करेगी।

Ad
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें