चारा लेने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला क्षत-विक्षत मिला शव

चंपावत जनपद के ढकना गांव में है मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया सूचना के बाद जंगल पहुंची वन एवं राजस्व विभाग की टीम ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वही गुलदार के निवाला बनाए जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है ग्रामीणों ने गुलदार को मार गिराने की मांग की है।
सोमवार को चंपावत जनपद के ढकना गांव की महिला मीना नरियाल (35) पत्नी रमेश सिंह नरियाल रोज की तरह अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने मीना पर अटैक कर दिया साथी महिलाओं ने मीना को बचाने की कोशिश की लेकिन गुलदार जंगल में महिला को खींच कर ले गया सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भारी संख्या में ग्रामीणों ने किसी तरह से गुलदार को भगा कर शव को कब्जे में लिया वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति रोष जताते हुए कहा कि गुलदार आए दिन हमले कर रहे हैं ऐसे में गुलजार को नरभक्षी घोषित कर तुरंत मारा जाए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे