उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा,खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू में SDRF व पुलिस को हुई परेशानी-VIDEO

दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह (65 वर्ष) निवासी पयालगांव और यशपाल रावत, निवासी देवप्रयाग के रूप में हुई है।
पौड़ी जनपद के देवप्रयाग मोटर मार्ग पयालगांव के पास बुधवार को एक कार की खाई में गिरने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना देवप्रयाग पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।पुलिस ने दोनों शवों को खाई से बाहर निकालकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच जारी है, हालांकि प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि देर शाम सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि देवप्रयाग से वापस लौटते समय ये दुर्घटना हुई है। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एक मृतक का शव खाई से निकाल लिया गया है।
उन्होंने बताया कि घना जंगल और अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव में पुलिस कर्मियों के शवों को सड़क तक लाने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। थाना प्रभारी चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेंद्र व यशपाल के रूप में हुई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे