एसएसपी की बड़ी कार्यवाही लापरवाही बरतने पर 9 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 09 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर किया है।एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इससे पहले सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए थे लेकिन पुलिसकर्मी बाज नहीं आ रहे हैं।
पूर्व में सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले संधिक्त व्यक्तियों/वाहनों की नियमित चेकिंग कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त क्रम में आज दिनांक 14/09/22 की प्रातः समय 04:00 से 05:00 के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा जनपद देहरादून के नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर नियुक्त की गई रात्रि ड्यूटियों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए निम्न पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।
साथ ही संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए।
1- उपनिरीक्षक ना0पु0 महावीर सिंह, थाना डालनवाला2- हेड कांस्टेबल ना0पु0 अनोज राणा, कोतवाली नगर 3- हेड कांस्टेबल ना0पु0 जगदीश प्रसाद, थाना वसंत विहार 4- हेड कांस्टेबल प्रो0 राकेश सेमवाल थाना पटेलनगर 5- हेड कांस्टेबल ना0पु0 शोभा गौड़, थाना कैंट 6- कांस्टेबल योगेश भट्ट, थाना बसंत बिहार 7- कांस्टेबल सुरेंद्र खंतवाल थाना डालनवाला8- कॉन्स्टेबल आजाद सिंह थाना पटेल नगर 9- कांस्टेबल योगेश सैनी, थाना कैंट
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती