हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस,चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने किया ध्वजारोहण

ख़बर शेयर करें

शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की संस्थापक श्रीमती माधवी बिष्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा शानदार परेड का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन श्री दयासागर बिष्ट ने परेड की सलामी ली। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम, नृत्य, भाषण, नाटिका आदि प्रस्तुत किये गए। देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों में नन्हे मुन्हे बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती सन्तोष पाण्डेय ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान और लोकतंत्र के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार योजना की जानकारी भी छात्रों को दी। इस योजना का उद्देश्य 5 से 18 वर्ष के बच्चों को वीरता, खेल, कला, संस्कृति, नवाचार, विज्ञान और समाज सेवा में असाधारण उपलब्धियों के लिए सम्मानित करना है। चेयरमैन श्री दयासागर बिष्ट ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी, उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सभी कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से भारतीय संविधान में निहित मूल्यों – न्याय, समानता और स्वतंत्रता के महत्त्व को समझते हुए एक बेहतर राष्ट्र के निर्माण के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। कार्यक्रम में चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया, ललित मोहन बिष्ट एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें