4141 नंबर प्लेट को बन दिया ‘पापा’ लिखना पड़ा भारी उत्तराखंड पुलिस ने सिखाई सबक,

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड पुलिस ट्रैफिक नियमों को पालन कराने में हमेशा से सख्ती से कार्रवाई करती है । इसी के तहत एक रईसजादा को अपने कार्य के नंबर प्लेट को एडिट कर उस पर पापा लिखना भारी पड़ गया है उत्तराखंड पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर कार में नंबर प्लेट पर फैन्सी तरीके से नंबर लिखने के लिए एक शख्स को फटकार लगाई है बल्कि उसके खिलाफ चालान की भी करवाई की है।

पूरी करवाई को उत्तराखंड पुलिस ने अपने फेसबुक अकाउंट पर डाला है। पुलिस को ट्विटर पर शिकायत मिली की एक शख्स लोगों पर रौब झाड़ने के लिए अपने कार की नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल कर रहा है. पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि इस शख्स के कार का नंबर 4141 था. ये शख्स कलाकारी कर 4141 को ‘पापा’ लिखे हुआ था।

पुलिस ने तत्काल इस व्यक्ति से संपर्क किया और उसे थाने बुलवाया थाने में पुलिस ने इस शख्स पर न सिर्फ चालान ठोका बल्कि वही पर इससे नंबर प्लेट भी बदलवाया पुलिस ने इस व्यक्ति को कहा कि वो आइंदा ऐसी गलती न करे।

इस शख्स की गलती सुधारने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने मजेदार ट्वीट किया और लोगों को संदेश देने की कोशिश की अगर वे ऐसी गलती करते हैं तो वे भी मुश्किल में पड़ सकते हैं। फिलहाल उत्तराखंड पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है इस तरह के लोगों को सबक सिखाना भी जरूरी है जो ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं।

उत्तराखंड पुलिस ने अपने फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर लिखा, “

पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा,

गाड़ी के प्लेट पर पापा लिखेगा,

मगर ये तो कोई न जाने, कि ऐसी प्लेट पर होता है चालान..

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें