हल्द्वानी- कलसिया नाले के चपेट में कई घर भू कटाव के चलते कई घर खतरे के जद में– देखेंvideo

काठगोदाम स्थित कलसिया नाला ने कई घरों को अपनी जद में ले लिया है वही नाले के तेज बहाव के कटाव में कई घर जद में आ गए हैं यही नहीं बिजली के पोल भी अब गिरने की स्थिति में है ऐसे में उप जिलाधिकारी ने नाले का निरीक्षण कर लोगों को घर खाली कर सुरक्षित जगह पर जाने का निर्देश दिया है।
उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग से वार्ता कर नाले को दुरुस्त कराने और बिजली का पोल अन्य जगह शिफ्ट काम किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि नाले के अचानक पानी आ जाने के चलते लगभग आधा दर्जन घर नाले के कटाव में आ गए हैं ऐसे में डर सता रहा है कि रात में नाले में अगर ज्यादा पानी आता है तो जान माल का खतरा बन सकता है।
एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि किसी तरह का जान माल का नुकसान ना हो इसको लेकर नाले के जद में आ रहे हैं परिवारों को सुरक्षित जगह पर जाने को निर्देशित किया गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार