जब रक्षक ही बन जाए भक्षक आशिक मिजाज दरोगा पीड़िता को बुलाया घर…कर दिया ऐसा कांड- वीडियो वायरल

ख़बर शेयर करें

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो लोगों को खाकी से विश्वास उठ जाता है को मामला बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. पीड़िता थाने में एक मामले में आरोपी है. जानकारी के अनुसार मामले का अनुसंधान थाने में पद स्थापित एक दरोगा कर रहे हैं.

अनुसंधान के क्रम में दरोगा ने कुछ दिन पहले पीड़िता से मामले के बारे में पूछताछ किया एवं नोटिस देते हुए थाने पर बुलाया. अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर जब पीड़िता दरोगा से मिली तो दरोगा ने कहा कि वह उसके साथ पड़ोस में उसके मकान पर चलकर पीड़िता को केस से मुक्त करने की बात कही. मकान पर ले जाकर दरोगा युवती से जबरदस्ती करने लगा

दरोगा का युवती से अश्लील हरकत करता वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दरोगा पीड़िता को जेल जाने का डर दिखाकर बेल दिलवा देने की बात कहकर संबंध बनाने के लिए अश्लील हरकत कर रहा है.


वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि प्रगति टीवी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वहीं इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि युवती के साथ अश्लील हरकत करता वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें