कैसी मोहब्बत? सास-दामाद के बाद अब 4 बच्चों को छोड़ समधन-समधी के साथ फरार,
बदलते दौर के साथ मोहब्बत का मुकाम भी बदलता जा रहा है. पहले प्यार कितना खूबसूरत अहसास होता था , जिसे चाहो, उसे चुपके-चुपके याद करो और मुस्कुराते रहो. लेकिन आज के दौर में मोहब्बत ‘लाल इश्क’ से आगे बढ़कर ‘फरार इश्क’ हो चुकी है. मतलब, मोहब्बत के नाम पर तमाम ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन्हें जानकर न सिर्फ आप सिर पीट लेंगे, बल्कि हर गुजरते दिन के साथ ढहती सामाजिक मर्यादाओं पर शर्मिंदा हो जाएंगे. बीते दिनों अलीगढ़, मेरठ और बरेली से सामने आई घटनाओं के बाद अब मोहब्बत का स्टीकर चिपकाकर बदायूं में एक महिला अपनी बेटी के ससुर के साथ फरार हो गई.
महिला का पति ट्रक ड्राइवर है, जो अक्सर बाहर रहता है. उसकी गैरमौजूदगी में पत्नी समधी को घर बुलाती थी. इसी बीच महिला का समधी से रिश्ता गहराता गया और दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया.
महिला के पति बदायूं दातागंज निवासी का कहना है कि वो ट्रक ड्राइवर है. इस कारण घर पर कम ही रहता है. पत्नी को जब भी जरूरत होती थी, पैसे भेज दिया करता था. मेरे पीठ पीछे पत्नी समधी को बुलाती थी. आरोपी रोडवेज बस का सरकारी ड्राइवर है. इस बार भी पत्नी ने समधी को बुलाया और उसके साथ फरार हो गई. पति का कहना है कि उसकी पत्नी पहले भी तीन बार समधी के साथ भाग चुकी है. इसके बाद भी पत्नी को घर में रखा, लेकिन, उसमें कोई सुधार नहीं हुआ. इसी बीच मुझे पत्नी के फिर से फरार होने की खबर मिली.
महिला के पड़ोसियों ने बताया कि उसके समधी का आना-जाना लगा रहता था, लेकिन रिश्तेदार समझकर किसी ने आपत्ति नहीं जताई. वो रात को आता था और सुबह निकल जाता था. हमें तो यही लगता था रिश्तेदार है, क्या कहें.
अपने समधी के साथ जाने वाली महिला दातागंज कोतवाली पहुंच फरार होने के आरोप को खारिज किया है उसने बताया कि उसका पति आए दिन मारपीट करता है। इससे वह अपने भाई के घर चली गई थी। अब वह अपने भाई के घर पर ही रहेगी। उसने पुलिस को लिखकर एक प्रार्थना पत्र भी दिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO