उत्तराखंड: एक बार फिर कांपी धरती, 3.0 तीव्रता के भूंकप से डरे लोग घरों से निकले बाहर, ये रहा केंद्र
भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की धरती एक बार फिर कांप गई। सोमवार सुबह लगभग 8:35 बजे यहां भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 नापी गई है। भूकंप के चलते जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
झटके लगने पर किसी बड़ी आशंका से डरे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र हिमाचल प्रदेश से लगे मोरी ब्लॉक के कोठीगाड रेंज में जमीन से पांच किमी नीचे था।उत्तरकाशी में सुबह लगभग 8.35 बजे भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। लोग तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
उत्तरकाशी में बीते 11 सितंबर को भी आया था भूकंप
बता दें कि बीते 11 सितंबर को भी उत्तरकाशी जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रात के समय लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.9 नापी गई थी। भूकंप के झटकों से ग्रामीणों की नींद खुली। भूकंप का केंद्र बड़कोट के निकट स्यालना के जंगल में रहा
उत्तराखंड में उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिले भूकंप के लिहाज से संवेदनशील हैं। उत्तराखंड जोन पांच में आता है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति को खाने में नशे की दवा देकर दो बच्चों की मां मुस्लिम प्रेमी के साथ रुकी थी होटल में ; बजरंग दल के साथ पति ने होटल में रंगे हाथ पकड़ा, जमकर मारपीट-VIDEO
अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न