उत्तराखंड: नमामि गंगे प्रोजेक्ट सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, करंट से चार पुलिसकर्मियों सहित 15 लोगों की मौत कई, कई झुलसे-देखे-VIDEO

उत्तराखंड के चमोली में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। चमोली बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। दर्दनाक हादसे में दस लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता
जानकारी के अनुसार, चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, झुलसने से करीब 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं, झुलसे हुए कई लोगों को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।
घायलों को पीपलकोटी अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर मौजूद हैं. वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है. साथ ही सीएम धामी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. घटना सुबह 11.35 की बताई जा रही है.
चमोली जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत से बात की. उन्होंने कहा कि 15 लोगों की मौत हुई है. रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर भिजवाए गए हैं. वो भी कुछ देर में मौके पर पहुंच रहे हैं. वहीं, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि वो भी घटना की ज्यादा जानकारी ले रहे हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंच सकते हैं और शाम तक मुआवजे का ऐलान हो सकता है.
बताया कि एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और 3 होम गार्ड भी हादसे का शिकार हुए हैं. हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल की मौत हो गई. वहीं पांच घायलों का गोपेश्वर अस्पताल में इलाज चल रहा है और दो गंभीर घायलों को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है. वहीं घटना के दृष्टिगत आसपास के क्षेत्र की विद्युत लाइन काट दी गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग