राम मंदिर निर्माण:राजस्थान से अयोध्या पहुंचा पहला श्रीराम स्तंभ, एक हजार साल तक नहीं होगा खराब-देखे-VIDEO

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है. मणि पर्वत पर लगाए जाने वाले पहले श्रीराम स्तंभ को राजस्थान से अयोध्या लाने पर कारसेवकपुरम में पूजन अर्चन किया गया. मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन और महत्व से जुड़े 290 स्थानों पर स्तंभ को लगाया जाना है. बताया जा रहा की राजस्थान के माउंट आबू से चलकर लगभग 1200 किमी का सफर तय कर श्रीराम स्तंभ सोमवार की दोपहर रामनगरी पहुंच गया.
कारसेवकपुरम परिसर में ट्रक से श्रीराम स्तंभ के पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इसका पूजन किया गया. इसे परिसर में ही रखवा दिया गया है. पितृपक्ष समाप्त होने के बाद अच्छे मुहूर्त में इन्हें अयोध्या के मणि पर्वत क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा.
स्तंभ की ऊंचाई 15 फीट है। यह राजस्थान के बलुआ पत्थर से निर्मित है। जिस स्थान पर यह स्तंभ लगेगा वहां की महत्ता इस पर अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत व स्थानीय भाषा में दर्ज की जाएगी।
इस पर क्यूआर कोड भी अंकित होगा जिसे क्लिक करते ही भक्तों को पूरी जानकारी मिल जाएगी। रामवनगमन स्थल के 290 स्थानों पर अशोक सिंहल फाउंडेशन के संयोजन में श्रीराम स्तंभ स्थापित कर इन्हें नई पहचान देने की तैयारी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO