31 मार्च को उत्तराखंड आएंगे अमित शाह, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम प्रदेश को मिलेगा कई सौगात

ख़बर शेयर करें

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 31 मार्च को उत्तराखंड आएंगे इस दौरान वे सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे इसके लिए राज्य का सहकारिता विभाग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है

Ad


जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण का कार्य किया गया है। अपने दौरे के दौरान ऋषिकुल मैदान हरिद्वार से गृहमंत्री ऑनलाइन इसका शुभारंभ करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा 'संजीवनी वन', हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

लाभार्थियों को चेक वितरण करेंगे
अपने दौरे के दौरान गृहमंत्री कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को चेक वितरण करेंगे। अमित शाह के दौरे को
देखते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कार्यक्रम एवं विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ से संबंधी तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरीदिशा-निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को बताया कि आगामी 31 मार्च को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह ऋषिकुल मैदान हरिद्वार से सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है जिनका शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री ऑनलाइन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी

इस योजना के शुरू होने से प्रदेशभर के किसानों को समितियों के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही प्रदेश के 95 एमपैक्सों में जन सुविधा केन्द्र एवं जन औषधि केन्द्रों की स्थापना का शुभारंभ भी करेंगे।

यही नहीं अमित शाह के इस दौरे को 2024 लोकसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें